रायपुर

विधानसभा: महतारी वंदन योजना में ईकेवाईसी नहीं होने पर भुगतान रोकने पर सदन में हंगामा

826170720261716251001590508.jpg

- महतारी वंदन से 1.55 लाख नाम कटे
रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल में महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटने और लाभार्थियों की संख्या 70.09 लाख से घटकर 68.54 लाख होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि नाम मृत्यु, ई-केवाईसी नहीं होने, आयकरदाता बनने और अपात्र होने जैसी वजहों से हटाए गए हैं। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा, 1 लाख 55 हजार 655 लोगों को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा है। कुल 55 हजार नाम काटे गए है। आप 1 लाख 55 हजार 655 लोगों को पैसा नहीं दिया जा रहा है। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जिनको पैसा नहीं मिल रहा है उसमें कुछ मृत है। कुछ का केवायसी नहीं हुई है, इस कारण पैसा नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने पूछा कि 1 लाख लोगों को जिनको पैसा नहीं मिल रहा है वे कौन लोग है। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि पहली किस्त के बाद, जो अपात्र मिले उनका भुगतान रोका गया।
महतारी वंदन योजना के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि जो महिलाएं महतारी वंदन योजना से वंचित है, उसके लिए सरकार क्या करेगी। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए जल्द पोर्टल खोला जाएगा और उन महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा जो छूट गई है। हालांकि मंत्री ने इसकी कोई समय सीमा नहीं बताई।
सामूहिक विवाह में नकली मंगलसूत्र देने का मुद्दा
मंत्री राजवाड़े ने कहा, 50 हजार रुपये एक जोड़े के विवाह में लगते हैं, जिसमें 8 हजार श्रृंगार और अन्य खर्च में जोड़ा जाता है। 35 हजार वधु के खाते में डाले जाते हैं। जो 8000 बचते हैं वह टेंट कुर्सी और खान-पान पर खर्च किया जाता है। विधायक अनिला भेडिय़ा ने कहा कि सामूहिक शादी में नकली मंगलसूत्र देने के मामले में किसकी जवाबदारी होगी। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि बालोद जिले से नकली मंगलसूत्र का कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है।
नाम जोडऩे पोर्टल खोलने की मांग
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने पूछा कि महतारी वंदन जब से शुरू हुआ है तब से यह पोर्टल बंद है और जो नए लोग हैं उनका नाम कब जोड़ा जाएगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, पोर्टल कब खुलेगा इसकी चिंता कांग्रेस के लोग ना करें। मंत्री के जवाब के बाद सदन में विपक्ष की नारेबाजी। महिलाओं के साथ अन्याय करना बंद करों के नारे लगा रहे विपक्ष के विधायक कांग्रेस पार्टी ने किया सदन का बहिगर्मन कर दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.