होम / दुर्ग-भिलाई / 31वें स्थापना दिवस पर ओम सत्यम समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट, आदिवासी मुखौटा पहनाकर किया सम्मानित
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा परिसर में सौजन्य भेंट की।
इस दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संस्था की पिछले 31 वर्षों से संचालित शैक्षणिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। समिति द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।
भेंट के दौरान समिति की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति का प्रतीक पारंपरिक आदिवासी मुखौटा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समिति के 31 वर्षों से निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाली संस्थाएं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं से संस्था को समाजहित में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.