होम / दुर्ग-भिलाई / रात 12:30 बजे तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पद्मनाभपुर पुलिस ने वाहन सहित डीजे किया जब्त
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। रात्रि में तेज ध्वनि में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ पद्मनाभपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन और उपकरण जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे रात्रिकालीन गश्त के दौरान सिविल लाइन दुर्ग क्षेत्र में एक आयशर वाहन (क्रमांक CG 07 CZ 5690) में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और लोगों की शांति भंग हो रही थी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन को रोककर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन एवं डीजे उपकरण जब्त कर लिए। पुलिस के अनुसार डीजे का संचालक वसीम (38 वर्ष), निवासी जलेबी चौक, भिलाई है।
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रिकालीन गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करें तथा निर्धारित समय और मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.