ब्रेकिंग

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय

79014072026121957whatsappimage2026-07-14at5.46.35pm(1).jpeg

- पैतृक गृह ग्राम गनियारी में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- राज्योत्सव में डॉ. तीजन बाई के नाम से लोक कला अलंकरण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियारी का नाम डॉ. तीजन बाई के नाम से तथा तंबूरे को रायपुर संग्रहालय में सम्मानपूर्वक रखने की घोषणा

Image after paragraph


दुर्ग। विश्वपटल पर छत्तीसगढ़ की लोक-कला को गौरवान्वित करने वाली, पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्म विभूषण से अलंकृत प्रख्यात पंडवानी गायिका स्व. डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। उनके पैतृक गृह ग्राम गनियारी (जिला दुर्ग) में आयोजित इस शोक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. डॉ. तीजन बाई केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शान थीं और आज हम सभी ऐसी महान विभूति को श्रद्धांजलि देने यहाँ एकत्र हुए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता और राज्य सरकार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Image after paragraph

उन्होंने कहा कि तीजन बाई के अस्वस्थ होने पर सरकार ने पूरी सजगता से उनके बेहतर उपचार के प्रबंध किए थे, यहाँ तक कि राज्योत्सव के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना था और आज उनके अवसान पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। कला जगत में उनके इस अद्वितीय योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्योत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष लोककला अलंकरण सम्मान दिया जाएगा, गृह ग्राम गनियारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण स्व. डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा तथा कला की जीवंत पहचान रहे उनके तंबूरे को रायपुर संग्रहालय में आदरपूर्वक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उनका स्वर्ण अक्षरों में अंकित योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर डॉ. तीजन बाई के पुत्र दिलहरण पारधी एवं अन्य परिजनों से चर्चा कर पारिवारिक हाल-चाल की जानकारी ली।

Image after paragraph

सभा को सांसद विजय बघेल, प्रदेश के पर्यटन संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने स्व. डॉ. तीजन बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाले। साथ ही अपनी भावमिनी श्रद्धांजली अर्पित की। सभा में उपस्थितजनों ने सभा स्थल पर दो मिनट की मौन रख कर मृतात्मा को मौन श्रद्धांजली अर्पित किये। श्रद्धांजली सभा में पद्मश्री आर.एस. बारले, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, नगर निगम भिलाई चरौदा के महापौर  निर्मल कोसरे, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूर-दराज से पहुंचे कलाकार, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.