दुर्ग-भिलाई

विधानसभा परिसर में विधायक ललित चंद्राकर ने मां की स्मृति में लगाया बादाम का पौधा

62514072026120616whatsappimage2026-07-14at5.33.49pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में सोमवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी चंद्राकर की स्मृति में बादाम का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी प्रतीक है। उन्होंने अपनी माता की स्मृति में पौधा लगाकर हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान देशभर में जनभागीदारी के साथ जनआंदोलन का रूप ले चुका है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री, विधायक, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.