होम / दुर्ग-भिलाई / महिला की निजी जानकारी और फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग/भिलाई। महिला की व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर एवं फोटो इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर उसकी निजता का उल्लंघन करने के मामले में भिलाई नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई साइबर सेल के सहयोग से की गई।
पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को एक महिला ने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर उसका नाम, मोबाइल नंबर और फोटो सार्वजनिक कर वायरल किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 294/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान साइबर सेल ने संबंधित इंस्टाग्राम आईडी का तकनीकी विश्लेषण कर उसके संचालक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने प्रांजल यादव उर्फ जर्नलिस्ट प्रांजल (24 वर्ष), निवासी जहाज बिल्डिंग के पीछे, राम नगर, सुपेला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रुंगटा-2 में पीजीडीसीए का छात्र है तथा एक यूट्यूब चैनल का भी संचालन करता है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं। मामले में आगे की वैधानिक विवेचना जारी है।
भिलाई नगर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी संभव हो सकी।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी, फोटो या अन्य सामग्री उसकी अनुमति के बिना साझा करना दंडनीय अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन को दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.