दुर्ग-भिलाई

रोजगार सह आवास दिवस पर ग्राम पंचायतों में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की विस्तृत जानकारी

23107072026113925whatsappimage2026-07-07at5.01.45pm.jpeg

-कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में हुआ आयोजन

Image after paragraph


दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर वीबीजी रामजी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति, जियो टैगिंग, किश्त भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता एवं आपूर्ति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हितग्राहियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि रोजगार सह आवास दिवस के दौरान अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। स्वीकृत आवासों में लंबित प्रथम किश्तों की जानकारी साझा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीलर दीदी पहल को बढ़ावा देते हुए नई डीलर दीदियों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था से जोड़ने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वीबीजी रामजी योजना के व्यापक जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि योजना के अंतर्गत कार्य की मांग प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक व्यय की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दी गई है।
ग्रामीणों को बताया गया कि योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, ई-केवाईसी तथा बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 60 दिनों के कृषि अवकाश का प्रावधान भी यथावत लागू रहेगा।
रोजगार दिवस के दौरान वीबीजी रामजी योजना से जुड़े शेष श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने, लंबित जियो टैगिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा समय-समय पर आयोजित रोजगार सह आवास दिवस में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
रोजगार सह आवास दिवस के प्रति ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत लिमतरा, नंदवाय, पेण्डरीतराई एवं नदनी-खुंदनी, जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत भनसुली, फुंडा एवं देवादा, तथा जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत धनोरा, कोलियापुरी, पुरई एवं सिरसाखुर्द में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए वीबीजी रामजी योजना की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.