दुर्ग। समभाव सद्गुरु कबीर सेवा समिति, सिविल लाइन शीतला तालाब के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का 628वां प्रगटोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। एक दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा सत्संग, प्रवचन एवं भजन कार्यक्रमों के माध्यम से कबीर साहेब के संदेशों का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह गुरु महिमा पाठ एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरुण वोरा उपस्थित रहे। उन्होंने सद्गुरु कबीर साहेब के समक्ष मत्था टेककर मानव कल्याण एवं समाज में सुख-शांति की कामना की।
अपने संबोधन में अरुण वोरा ने कबीर साहेब के प्रसिद्ध दोहे “जात न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान। मोल करो तलवार का, पड़ा रहने दो म्यान।” का उल्लेख करते हुए कहा कि कबीर साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों, अंधविश्वास, रूढ़िवाद और पाखंड को समाप्त करने के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में महंत मोहित दास एवं महंत बजरंग दास ने सत्संग एवं प्रवचन के दौरान कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब ने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से आध्यात्मिक जीवन में नई चेतना और क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने कबीर साहेब की शिक्षाओं में एकाग्रता, साधना, मानसिक पूजा, जप तथा सत्संगति के महत्व पर प्रकाश डाला।
आयोजन में चौका आरती, सत्संग, प्रवचन एवं भोजन प्रसाद का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य बोधन साहू, अशोक यादव, संतोष साहू, दीनानाथ सिन्हा, चतुर दास, बिरेन्द्र सिन्हा, रवि दास, मनहरण साहू सहित आमिन माता महिला मंडल की सहभागिता रही। अंत में समिति के अध्यक्ष अजय वर्मा ने सभी अतिथियों, संतजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.