ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ के गूगल बॉय रुद्र शर्मा की प्रेरणादायक पहल - "उन्नति डहर निशुल्क विद्या मंदिर"

177280620260747311001484055.jpg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के गूगल बॉय रुद्र शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं समाजहितैषी पहल करते हुए "उन्नति डहर निशुल्क विद्या मंदिर" की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब एवं विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से समझौता न करे।
इस पहल के अंतर्गत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को पूर्णतः निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही CGPSC, UPSC, छत्तीसगढ़ व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी विद्यार्थियों को पूरी तरह निशुल्क कराई जाएगी।
रुद्र शर्मा बताते हैं कि इस समाजसेवी पहल की प्रेरणा उन्हें अपनी माताजी से मिली है। उनकी माताजी कई वर्षों से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती आ रही हैं। अपनी माताजी के सेवा भाव, समर्पण और सहयोग से प्रेरित होकर ही रुद्र शर्मा ने "उन्नति डहर निशुल्क विद्या मंदिर" प्रारंभ करने का निर्णय लिया।
रुद्र शर्मा इस निशुल्क विद्या मंदिर का संचालन अपने निज निवास से ही करेंगे, जहाँ जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाएगी, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
रुद्र शर्मा सभी विद्यार्थियों, विशेष रूप से सरकारी स्कूलों के गरीब एवं मेहनती छात्र-छात्राओं, को "उन्नति डहर निशुल्क विद्या मंदिर" से जुड़ने का आमंत्रण देते हुए कहते हैं-
"ऐसे अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं जो 12वीं के बाद CGPSC, UPSC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस उनके सपनों के बीच सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। ऐसे सभी विद्यार्थियों से मेरा आग्रह है कि वे 'उन्नति डहर निशुल्क विद्या मंदिर' आएँ और बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने सपनों को साकार करें।"
वे आगे कहते हैं कि उन्होंने कई बार देखा है कि गरीब परिवारों के छात्र-छात्राएँ अपनी स्कूल या कोचिंग की फीस जुटाने के लिए कड़ाके की ठंड, तेज बारिश या भीषण गर्मी में अखबार बाँटते हैं, मजदूरी करते हैं या अन्य छोटे-मोटे कार्य करते हैं। इन्हीं संघर्षों को देखकर उन्होंने संकल्प लिया कि किसी भी बच्चे की शिक्षा केवल पैसों की कमी के कारण अधूरी नहीं रहनी चाहिए।
"उन्नति डहर निशुल्क विद्या मंदिर" केवल एक कोचिंग नहीं, बल्कि उन विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का एक सामाजिक अभियान है, जो प्रतिभाशाली तो हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
रुद्र शर्मा का मानना है-
"पढ़ाई के लिए पैसों की नहीं, बल्कि हौसलों, मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। यदि अवसर मिले, तो हर बच्चा अपने जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है।"
यदि आप या आपके आसपास कोई जरूरतमंद विद्यार्थी इस पहल का लाभ लेना चाहता है, अथवा इस सामाजिक अभियान से जुड़ना चाहते हैं, तो इस नंबर: 73898 60984 पर संपर्क कर सकते हैं।
आइए, शिक्षा का दीप जलाएँ और हर जरूरतमंद बच्चे के सपनों को नई उड़ान दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.