ब्रेकिंग

निगम का अनोखा अभियान: टैक्स जमा करने वाले करदाताओं का पौधा भेंट कर किया सम्मान

345260620261004361001475067.jpg

-करदाता सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हरियाली बढ़ाने की अनूठी पहल
दुर्ग
। नगर पालिक निगम दुर्ग ने करदाताओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की शुरुआत की। निगम प्रशासन ने आज टैक्स काउंटरों में संपत्तिकर एवं अन्य कर जमा करने पहुंचे जागरूक करदाताओं का पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। निगम की इस पहल को नागरिकों ने सराहनीय बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयास माना।
निगम परिसर स्थित टैक्स काउंटरों में बड़ी संख्या में नागरिक कर जमा करने पहुंचे। इस दौरान निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रत्येक करदाता को पौधा भेंट कर समय पर कर भुगतान करने की उनकी जिम्मेदारी और जागरूकता की सराहना की।
निगम प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल राजस्व संग्रह करना नहीं, बल्कि नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना भी है। पौधरोपण के माध्यम से शहर को अधिक हराभरा, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संदेश दिया गया।
प्रशासन ने कहा कि नगर विकास में करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नागरिकों द्वारा समय पर कर जमा करने से सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सहित विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को गति मिलती है।
निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की कि वे समय पर अपना कर जमा करें और वर्षा ऋतु का लाभ उठाते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल भी करें।
प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। नगर निगम ने भविष्य में भी जनभागीदारी आधारित ऐसे नवाचार जारी रखने की बात कही है, जिससे शहर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.