दुर्ग

अमेरिकी सशस्त्र बलों द्वारा भारतीय नाविकों की हत्या के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने निकाली आक्रोश रैली

35425062026123355whatsappimage2026-06-25at6.01.51pm(1).jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। ओमान में तीन भारतीय नाविकों की हत्या की घटना के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा दुर्ग में आक्रोश मार्च रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भारत माता के जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिला संयोजक गुरुप्रसाद तिवारी ने कहा कि विदेशों में कार्यरत भारतीय नागरिकों एवं नाविकों की सुरक्षा को लेकर देशभर में चिंता बढ़ी है। ओमान में तीन भारतीय नाविकों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को आहत किया है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
प्रांत सह संयोजक दिनेश पाटिल ने कहा कि इस घटना ने विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।
-ज्ञापन के माध्यम से स्वदेशी जागरण मंच ने प्रमुख मांगें रखीं..
- विदेशों में कार्यरत भारतीय नाविकों एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
- तीनों भारतीय नाविकों की हत्या के दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए।
- विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं सुदृढ़ राष्ट्रीय नीति बनाई जाए।
- भारतीय नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े मामलों में भारत सरकार दृढ़ एवं प्रभावी कदम उठाए।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल तीन भारतीय नागरिकों की हत्या का मामला नहीं है, बल्कि विश्वभर में कार्यरत लाखों भारतीयों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विषय है। ऐसे मामलों में राष्ट्र की संवेदनशीलता और दृढ़ता दोनों का प्रदर्शन आवश्यक है।
कार्यक्रम में संरक्षक गणेश शंकर देशपांडे, अजय तिवारी, दिनेश पाटिल, दिव्या कलिहारी, संजय चौबे, भोजराज सिन्हा, पोषण साहू, बॉबी दास, मोहन बागुल, दिव्या भसीन, सरोजनी पाणिग्राही, गीतांजलि कौशिक सहित सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.