दुर्ग

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर याद किए गए उनके शौर्य और साहस

21124062026125539whatsappimage2026-06-24at6.22.21pm.jpeg

दुर्ग। वीरांगना रानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस के अवसर पर केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ द्वारा सिविल लाइन चौक स्थित साईं द्वार के सामने स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया तथा उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए। वहीं केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर, कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, दुष्यंत शोरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में दिलीप ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण वोरा ने रानी दुर्गावती के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, लेकिन कभी भी शत्रुओं के सामने घुटने नहीं टेके। उनके साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी समाज को प्रेरित करती है। केन्द्रीय गोंडवाना महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन संघर्ष, त्याग और वीरता का अनुपम उदाहरण है। उक्ताशय की जानकारी केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान देश और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा आने वाली पीढ़ियों तक उनके आदर्शों को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान रानी दुर्गावती अमर रहें और शहीद वीरांगना रानी दुर्गावती अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। महिला मित्र गोंडवाना संगठन की सदस्यों ने भी रानी दुर्गावती के शौर्य, वीरता और बलिदान से जुड़े प्रेरक संस्मरण साझा किए तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शहादत दिवस कार्यक्रम में समाज के करण नेताम, पन्ना नेताम, कमलेश नागरची, भीष्म नागेश माहेश्वरी, कोयल, चंद्रकांता, शरद, राजेश्वरी, पूजा, सेवती, भानुप्रभा नेताम, ऊषा, चंद्रकला, अनीता नेताम, पूर्णिमा, प्रभा, पूनम, राहुल, रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.