दुर्ग-भिलाई

जिला स्तरीय अंडर 13 एवं अंडर 19 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 4 जुलाई से

288240620260929501001464717.jpg

-राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन 
दुर्ग
। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित स्मृति नगर भिलाई के सहयोग से 4 एवं 5 जुलाई को दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 13 एवं अंडर 19 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई में आयोजित किया गया है।
    जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 13 के दो बालक एवं दो बालिकाओं तथा अंडर 19 में 4 बालक एवं 4 बालिकाओं का चयन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। ये चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर 13 में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं चौथे पांचवें एवं छठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो प्रदान किया जायेगा। अंडर 19 में प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पांचवें एवं छठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो के अलावा दोनों वर्गों में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
तथा राज्य चैम्पियनशिप में चयनित खिलाड़ियों का प्रवेश शुल्क संघ द्वारा वहन किया जाएगा। स्पर्धा में प्रवेश शुल्क पांच सौ रुपए एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 2 जुलाई तक निर्धारित है।
   स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा होंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.