दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रातः 7 बजे योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. के. वर्मा, वर्ग-1 अधिकारी हृदेश शर्मा एवं एस. के. निवसरकर, अधीक्षक के. के. नायक, अधिकारी एस. पी. वाहने एवं धीरेंद्र देवांगन तथा बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षण का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अमन बेलचंदन ने किया। उन्होंने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग करने से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और नियमित अभ्यास अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.