दुर्ग

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का संगम, सहजानंद इंटरनेशनल स्कूल गुरुकुल तर्रा

169220620260703251001453103.jpg

 

Image after paragraph

पाटन। आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों और अनुशासन का समन्वय करने वाला ग्राम तर्रा स्थित श्री सहजानंद इंटरनेशनल स्कूल गुरुकुल क्षेत्र के पालकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। कम समय में ही अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशिक्षित शिक्षकों और बेहतर सुविधाओं के कारण विद्यालय ने अलग पहचान बनाई है।
विद्यालय में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। सभी कक्षाओं को डिजिटल तकनीक से सुसज्जित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। यहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ाया जाता है।
विद्यालय परिसर स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण से युक्त है। प्रतिदिन प्रार्थना के साथ बच्चों के दिन की शुरुआत होती है, जिससे उनमें सकारात्मक सोच और अनुशासन का विकास होता है। विद्यार्थियों के लिए स्कूल में ही पौष्टिक दोपहर भोजन तैयार कर उपलब्ध कराया जाता है।
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में विशाल खेल मैदान, क्रिकेट नेट ग्राउंड, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न इनडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध है। छोटे बच्चों के लिए किड्स प्ले हॉल, झूले और फिसलपट्टी जैसी आकर्षक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
संगीत और नृत्य की शिक्षा पारंगत शिक्षकों द्वारा दी जा रही है, जिससे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। विद्यालय के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकें।
रायपुर, दुर्ग, भिलाई, पाटन, उतई, तर्रा सहित आसपास के अनेक गांवों के पालक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस विद्यालय पर भरोसा जता रहे हैं। बच्चों के आवागमन के लिए महिला एवं पुरुष केयर टेकर सहित सर्वसुविधायुक्त वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध है।
श्री सहजानंद इंटरनेशनल स्कूल गुरुकुल आज शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के उत्कृष्ट समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.