होम / दुर्ग-भिलाई / सतरूपा शीतला मंदिर परिसर में योगाभ्यास करने लोगों ने दिखाया उत्साह
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं संगठन की सुभाष उपनगर श्रीराम प्रभात शाखा, अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं सामाजिक संगठन अजेय भारत के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित सतरूपा शीतला मंदिर परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं
संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं कीं। योगाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अजेय भारत संगठन के प्रमुख संजय डहरवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समाज
के सभी वर्गों को योग से जोड़ने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। आयोजन में देवेन्द्र कौशिक, रामपाल सिंह, धीरेन्द्र बघेल, योगेश ठाकुर, देवाशीष घोष, सुनील सिन्हा, ऋषिकान्त तिवारी, अनुराग महुलकर, दीपक यादव, दीपक उमरे, आलोक अग्रवाल, राम पाटणकर, धरम रावत, हरीशचंद्र साहू, देवेन्द्र वर्मा, अश्वनी कुमार, राहुल चंद्राकर, बीके सिंह के अलावा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.