
दुर्ग/खैरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/इंग्लिश मीडियम कन्या शाला, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व स्तर पर योग को व्यापक पहचान मिली है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है, जो स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन की दिशा देता है। उन्होंने ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ का उल्लेख करते हुए कहा कि योग से कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से योग, खेल और स्वास्थ्य को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग दें।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.