दुर्ग-भिलाई

राकेश ठाकुर के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक कार्यकर्ता मिलन समारोह, कांग्रेस भवन में उमड़ा जनसैलाब

16420062026141638whatsappimage2026-06-20at7.41.04pm.jpeg

-हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का दिया संदेश

Image after paragraph

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को राजीव भवन, दुर्ग में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रहा। कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का उत्साह ऐसा था कि कांग्रेस भवन पूरी तरह खचाखच भर गया और परिसर में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनके आकस्मिक दिल्ली प्रवास के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से प्रतिनिधि के रूप में चैतन्य बघेल एवं पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए और श्री बघेल का शुभकामना संदेश उपस्थित कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के दुर्ग पहुंचने पर सर्वप्रथम मालवीय नगर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ विशाल बाइक रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा ढोल-नगाड़ों, डीजे और आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पटेल चौक से कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला राजीव भवन पहुंचा, जहां पहले से मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों की गूंज के बीच जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

Image after paragraph

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, चैतन्य बघेल, आशीष वर्मा, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, रिसाली महापौर शशि सिन्हा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, जिला, ब्लॉक, मंडल एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन में कहा कि "राकेश ठाकुर ने बहुत कम समय में संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। आज जिस प्रकार हजारों कार्यकर्ता स्वेच्छा से यहां पहुंचे हैं, वह उनके प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास और प्रेम का प्रमाण है। कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है और राकेश ठाकुर ने सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया है। आने वाले समय में यही एकजुटता कांग्रेस को नई सफलता दिलाएगी।"
पूर्व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि "जब से राकेश ठाकुर जिलाध्यक्ष बने हैं, कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार बढ़ा है। संगठन में नई सक्रियता आई है और हर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभा रहा है। कांग्रेस भवन में किसी जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर इस प्रकार का इतना बड़ा आयोजन पहली बार देखने को मिला है। हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि संगठन पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। राकेश ठाकुर ने संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता बनाया है, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश ने देखा है।"
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि "राकेश ठाकुर की संगठन क्षमता से हम सभी लंबे समय से परिचित हैं। उन्होंने सदैव कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया और सभी को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज का यह ऐतिहासिक आयोजन उनकी लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार का परिचायक है।"
पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि "कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और आज हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। राकेश ठाकुर ने महिला कांग्रेस सहित सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।"
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैतन्य बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शुभकामना संदेश दिया और कहा कि वे दिल्ली प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ है।
अपने आभार वक्तव्य में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि "आज कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह, सम्मान और विश्वास मुझे दिया है, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह जन्मदिन मेरा व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं बल्कि कांग्रेस परिवार की एकजुटता का उत्सव है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान और पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा। आने वाले समय में हम सब मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और जनता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करेंगे।"

Image after paragraph

जन्मदिन के अवसर पर 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एकजुटता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि "यह आयोजन केवल जन्मदिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि कांग्रेस परिवार की एकता, कार्यकर्ताओं के आपसी विश्वास और संगठन की ताकत का प्रदर्शन था। जिस प्रकार पूरे जिले से कार्यकर्ता स्वतःस्फूर्त पहुंचे, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का संगठन पहले से अधिक मजबूत और सक्रिय हुआ है।"
कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान पूरे समय कांग्रेस भवन में उत्साह, जोश और ऊर्जा का वातावरण बना रहा। वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राकेश ठाकुर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। यह आयोजन जिले की कांग्रेस राजनीति के सबसे बड़े और यादगार कार्यकर्ता सम्मेलनों में से एक माना जा रहा है, जिसने संगठन की मजबूती, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रभावी संदेश दिया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, महामंत्री राजीव गुप्ता, महेंद्र वर्मा, पुकेश चंद्राकर, शमशीर कुरैशी, योगिता चंद्रकार, कमलेश साहू, संतोष बाफना, शिवकुमार वर्मा, अशोक साहू,मोहन साहू, नासिर खोखर, जामवंत गजपाल, देवेंद्र देशमुख, पुष्पा यादव, राजेश ठाकुर, उमेश साहू, निरंजन राजपूत, प्रमोद राजपूत, नोमिन ठाकुर, राजेश मानिकपुरी, राजेश्वर सोनकर, हरीश ठाकुर, हेमंत साहू, दिनेश साहू ,द्रारिक साहू,, उषा सोने, योगेश साहू, पिलेश्वर साहू, हेमंत बंजारे, लोचन यादव, पालेश्वर ठाकुर, मुकेश साहू, राजेश मानिकपुरी, श्यामा चरण मनहर, अभिषेक जांगड़े, जवाहर यादव, सुमित नारंग, अभिनव बघेल, देवनरायण ठाकुर, पवन पटेल, अरुण साहू, रिवेंद्र यादव, बैकुंठ महानंद, सुमन वर्मा, सरोजनी चंद्राकर, सबीफा खान, सुनीता चंनेवार, रामप्यारी वर्मा, जालम पटेल, आर एन वर्मा, संजय कोहले, अयूब खान, अल्ताफ अहमद, आनंद कपूर ताम्रकार, गुरदीप सिंह भाटिया, मनीष बघेल, श्रीमती देवी साहू, सुमित घोष, मोहित वालदे, अजय मिश्रा, विजेंद्र भारद्वाज, अली असगर, गया पटेल, राहुल शर्मा, सौरभ ताम्रकार,नासिर खोखर, अनीस राजा,आसिफ अली विवेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.