दुर्ग-भिलाई

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन, विकसित भारत के संकल्प पर दिया गया जोर

31420062026131033whatsappimage2026-06-20at6.38.37pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘बढ़ता भारत, बदलता भारत’ अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन दुर्ग स्थित बीआईटी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को श्री रामचरितमानस की पुस्तक एवं स्थानीय उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। सम्मेलन में चिकित्सक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, इंजीनियर एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में जनविश्वास, सेवा और विकास आधारित राजनीति को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2019 में जनता द्वारा दिए गए जनादेश ने सरकार की कार्यशैली और जनभागीदारी के प्रति विश्वास को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाओं को लागू किया है। साथ ही सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने की दिशा में भी कई पहल की गई हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े स्थलों के विकास, जनजातीय गौरव दिवस, योग दिवस तथा भारत की वैश्विक पहचान को लेकर भी विचार रखे।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, हर घर जल, जनधन योजना और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ‘बढ़ता भारत, बदलता भारत’ अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने इसे विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बताया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजिका सरिता मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ने किया। सम्मेलन में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.