दुर्ग-भिलाई

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, दुर्ग पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

61920062026121236whatsappimage2026-06-20at5.38.41pm.jpeg

-15.5 किलो गांजा, पिकअप वाहन और मोबाइल समेत 17.72 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
दुर्ग।
दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेपनी टायर के अंदर छिपाकर गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 17 लाख 72 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442 में अवैध मादक पदार्थ रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की जांच की।
वाहन में तीन युवक सवार मिले। तलाशी के दौरान वाहन में रखे प्लास्टिक कैरेट के बीच दो स्टेपनी टायर संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने ऑटो मिस्त्री की सहायता से टायर खुलवाए तो उनके अंदर छिपाकर रखे गए कुल 31 पैकेटों में 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने गांजा के अलावा 2 हजार रुपये नकद, पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 428/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
आकाश जांगड़े (18 वर्ष), निवासी बागडूमर, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग
मुकेश कुमार सेन (22 वर्ष), निवासी घासीदास नगर, जिला दुर्ग
टिकेश्वर यादव (18 वर्ष), निवासी घासीदास नगर जामुल, जिला दुर्ग
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन या तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.