ब्रेकिंग

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार : विधायक ललित चंद्राकर  

31120062026121124whatsappimage2026-06-20at5.36.00pm.jpeg

-मरोदा सेक्टर, टंकी मरोदा में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र की योजनाओं पर किया सार्थक संवाद
-किसान, व्यापारी, बीएसपी कर्मचारी, शिक्षक, वकील, इंजीनियर एवं सी.ए. साथियों से की मुलाकात

Image after paragraph


दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज मरोदा सेक्टर, टंकी मरोदा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने किसान, व्यापारी वर्ग, बीएसपी कर्मचारी, शिक्षक, अधिवक्ता, इंजीनियर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों से सौजन्य मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, _"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई परिभाषा गढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 2047 तक 'विकसित भारत' का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। ये 'मोदी की गारंटी' है कि हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो, हर घर में नल से जल पहुंचे, हर किसान को सम्मान निधि मिले और हर युवा को रोजगार के अवसर मिलें।"
उन्होंने आगे कहा, _"छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र से आज हमारे व्यापारी, इंजीनियर, सी.ए. और युवा उद्यमी देश को नई ऊंचाई दे रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मरोदा की जनता का जो उत्साह मैंने आज देखा है, वो बताता है कि जनता विकास के साथ है, सुशासन के साथ है, मोदी जी के साथ है। विधायक ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.