दुर्ग-भिलाई

ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 40 लाख की धोखाधड़ी, दंपत्ति गिरफ्तार

30719062026120918whatsappimage2026-06-19at5.36.05pm.jpeg

-निवेश के नाम पर 25 लाख रुपये और सोने के आभूषण लेकर हुए थे फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
दुर्ग।
ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये और सोने के आभूषण की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया फातिमा अहमद उर्फ स्वाती ने थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि पवन हरिहर सिंह और उसकी पत्नी पिंकी सिंह ने स्वयं को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताते हुए ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कराने और अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेकर आरोपियों ने प्रार्थिया से लगभग 25 लाख रुपये प्राप्त किए।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने प्रार्थिया की सहेली रजनी बारसकर से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी हासिल कर लिए और उन्हें आईआईएफएल गोल्ड फाइनेंस, पावर हाउस चौक भिलाई में अपने नाम से गिरवी रखकर राशि प्राप्त कर ली।
धोखाधड़ी सामने आने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 345/2026 दर्ज कर धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 19 जून 2026 को उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
पवन हरिहर सिंह (49 वर्ष), निवासी नेहरू भवन के पास, अनाज लाइन, सुपेला, जिला दुर्ग पिंकी सिंह (42 वर्ष), निवासी नेहरू भवन के पास, अनाज लाइन, सुपेला, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री:
धोखाधड़ी से संबंधित दस्तावेज एवं अभिलेख गिरवी रखे गए सोने के आभूषणों के दस्तावेज
अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य
दुर्ग पुलिस की अपील:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश, ट्रेडिंग या अधिक लाभ के प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले संबंधित संस्था और व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर या वित्तीय धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.