
गरियाबंद। 6 वर्षीय गूगल बॉय रुद्र शर्मा ने आज शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, संकुल केंद्र बकली, विकासखंड फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद के छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मंत्रोच्चार पहल का सम्मान करने और उसे अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान रुद्र शर्मा ने स्वयं भी बच्चों के साथ मंत्रोच्चारण किया।
कार्यक्रम के दौरान शाला के प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुनील कुमार पाण्डेय, प्रधान पाठक प्राथमिक श्रीमती आशा धुव, शिक्षक संतोष कुमार साहू, विजय कुमार महोबिया, सुनील कुमार कौशिक तथा शिक्षिकाएं चंद्रप्रभा सोनवानी, योगेश्वरी साहू, आराधना नाग एवं भारती साहू उपस्थित रहीं।
ऑनलाइन संवाद के दौरान रुद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को मंत्रोच्चार के महत्व और उसके लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि प्रारंभ में मंत्र कठिन प्रतीत हों तो उन्हें धीरे-धीरे सीखना चाहिए। नियमित रूप से सुनने और अभ्यास करने से मंत्र सहज रूप से याद होने लगते हैं।
रुद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि —
“करत-करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते सिल पर पड़त निशान।”
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज हम आधुनिक और तकनीकी शिक्षा को स्वीकार कर रहे हैं, उसी प्रकार भारतीय परंपरा, मंत्र, वेद और शास्त्रों से जुड़ी शिक्षा को भी समझना और सीखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशों में भी भारतीय ज्ञान परंपरा, मंत्र एवं वेदों के अध्ययन के लिए अलग-अलग स्तरों पर अध्ययन किया जाता है।
रुद्र शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम ने भी गुरुकुल परंपरा में शिक्षा ग्रहण की थी। अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं पालकों से शिक्षा मंत्री की इस पहल का सम्मान करने और सकारात्मक रूप से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.