-महापौर अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया शुभारंभ, निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं कलेक्ट्रेट परिसर में बेहतर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वार्ड क्रमांक 38 स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पार्किंग स्थल में 50 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, निगम सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर तथा वार्ड पार्षद रामचंद सेन की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
भूमिपूजन के बाद महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और परिसर अधिक व्यवस्थित एवं उपयोगी बनेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे आधारभूत विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, लीना देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता मोहित मरकाम, संभव जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.