होम / दुर्ग-भिलाई / कुथरेल में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर संपन्न,विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल
दुर्ग-भिलाई
-अन्नप्राशन व गोदभराई संस्कार के साथ बाल विवाह रोकथाम का लिया संकल्प
-महिला समूहों के उत्पादों को देख विधायक ने की सराहना, कहा: नारी शक्ति से ही बनेगा सशक्त भारत
.jpeg)
कुथरेल/दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा ग्राम कुथरेल स्थित चन्द्राकर भवन में बुधवार को महिला जागृति शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
-अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार संपन्न ..
कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने परंपरागत रीति-रिवाज से बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। डेमन देशमुख, गीतेश्वरी साहू, नेहा देशमुख और तक्ष को विधिवत खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया। वहीं गर्भवती माताओं अंजली साहू, पूर्णिमा साहू, माया पारधी एवं किरण मानिकपुरी की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण आहार की टोकरी भेंट की गई। विधायक ने सभी बच्चों के स्वस्थ जीवन और माताओं के सुरक्षित मातृत्व की कामना की।

-बाल विवाह रोकथाम का लिया सामूहिक संकल्प ...
शिविर में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। 18 वर्ष से कम उम्र की बच्ची का विवाह कानूनी अपराध है। हमें अपनी बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है। यही विकसित भारत की असली पहचान होगी।
-महिला समूहों के स्टॉल का किया अवलोकन ..
श्री चंद्राकर ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया। समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए अचार, पापड़, बरी, अगरबत्ती, और हस्तशिल्प उत्पादों की उन्होंने सराहना की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपये दे रही है। लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। आज की नारी अब अबला नहीं, सबला है।
-विधायक ने कहा: कुपोषण मुक्त होगा दुर्ग ...
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन शक्ति से माताओं और बच्चों का जीवन सुरक्षित हुआ है। हमारा संकल्प है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा को कुपोषण मुक्त बनाएं। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को और सशक्त किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सभापति लोमस चन्द्राकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जामुलकर, परियोजना अधिकारी उषा झा, प्रदीप चन्द्राकर, विभा मिश्रा, पूर्व सरपंच श्रीमती राजश्री चन्द्राकर, दीनानाथ चन्द्राकर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्राम की माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी उषा झा ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.