दुर्ग-भिलाई

लीज नवीनीकरण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो, लंबित फाइलों पर तत्काल कार्रवाई करे नगर सेवा विभाग : ज्ञानचंद जैन

805180620260855091001432687.jpg

-भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने मुख्य महाप्रबंधक को लिखा पत्र, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग
भिलाई।
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर शहर के व्यापारियों से जुड़े लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच वर्षों से लीज नवीनीकरण प्रकरणों को आधार बनाकर दुकानों के स्वामित्व परिवर्तन सहित विभिन्न विभागीय सुविधाओं से संबंधित फाइलें लंबित रखी गई हैं, जिससे शहर के व्यापारी एवं उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।
ज्ञानचंद जैन ने कहा कि अब भारतीय इस्पात प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2008 की नीति वापस लिए जाने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं को वैधानिक दुकानदार तथा उनके आवासीय परिवार को वैधानिक निवासी के रूप में मान्यता दी गई है। ऐसे में दुकान एवं आवास से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों को तत्काल प्रभाव से वैधानिक स्वरूप प्रदान किया जाना चाहिए।
उन्होंने आग्रह किया कि यदि कोई दुकानदार अपनी लंबित फाइल लेकर विभागीय कार्यालय पहुंचता है तो उसके प्रकरण पर विधिसम्मत एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाए तथा पूर्व की तरह मामलों को लंबित रखने की प्रवृत्ति समाप्त की जाए।
चैंबर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण के निर्देशों के बाद नगर सेवा विभाग में विभिन्न पदों पर नए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। ऐसे में विभाग द्वारा स्पष्ट प्रशासनिक निर्देश जारी किए जाने चाहिए ताकि नीतियों के क्रियान्वयन में भ्रम की स्थिति समाप्त हो।
ज्ञानचंद जैन ने कहा कि यदि नगर सेवा विभाग व्यापारियों को छोटी-छोटी प्रशासनिक समस्याओं से राहत देकर बाजार व्यवस्था को नए स्वरूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करता है तो रुका हुआ राजस्व प्राप्त होने की संभावना बढ़ेगी। अन्यथा अगले डेढ़ से दो वर्षों तक राजस्व प्रभावित रह सकता है।
उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स शहर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय है। शहर का व्यापारी वर्ग विधिसम्मत तरीके से भिलाई इस्पात संयंत्र को राजस्व देना चाहता है, लेकिन इसके लिए प्रबंधन को अपनी नीतियों और कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करना होगा।
चैंबर ने इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए नगर सेवा विभाग कार्यालय को भी पत्र भेजा है और उम्मीद जताई है कि संवाद के माध्यम से व्यापारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान निकलेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.