दुर्ग

बोरसी भाठा की शासकीय भूमि से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, निगम-राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

869180620260853221001432670.jpg

-जेसीबी की मदद से चार व्यावसायिक अतिक्रमण ध्वस्त, शासकीय भूमि को कराया गया मुक्त
-न्यायालयीन आदेश के पालन में निगम प्रशासन की कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

Image after paragraph


दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 50 बोरसी भाठा स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाया। न्यायालयीन आदेश के पालन में की गई इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण ध्वस्त कर शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरसी भाठा क्षेत्र की शासकीय भूमि खसरा नंबर 194/1 पर कुल 35 व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया था। इस मामले में तहसीलदार न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे। कब्जाधारियों द्वारा दायर अपील को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दुर्ग द्वारा भी निरस्त कर दिया गया था।
प्रशासन के अनुसार 35 अतिक्रमण प्रकरणों में से एक मामले में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त है, जबकि 19 प्रकरणों में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय से स्थगन प्रभावशील है। वहीं 10 प्रकरण वर्तमान में न्यायालयीन विचाराधीन है।
शेष 4 प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि पर व्यावसायिक उपयोग किए जाने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई। इनमें जीवन यादव, कुमारी बाई, मोहन खेरडे एवं रोहित विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं। इन मामलों में किसी प्रकार का स्थगन आदेश प्रभावी नहीं होने के कारण संयुक्त प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अन्य प्रकरणों में भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.