होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर तोड़कर जताया विरोध
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं दुर्ग शहर के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, मुख्यमंत्री के पुतले फूंके और प्रतीकात्मक रूप से स्मार्ट मीटर तोड़कर विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजीव भवन से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय, पटेल चौक होते हुए बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बैरिकेडिंग पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ते हुए विभागीय परिसर के समीप पहुंचे और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी से आम उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में लागू बिजली बिल हाफ योजना समाप्त होने और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने सरकार से बिजली दर वृद्धि का निर्णय वापस लेने की मांग की।
वहीं धीरज बाकलीवाल ने कहा कि महंगाई और बढ़ती बिजली दरों से आम नागरिकों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से बिजली दरों की समीक्षा कर राहत देने की मांग की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.