-जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने विशेष अभियान
दुर्ग। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘विश्वास के विकास के, जन कल्याण के’ अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 18 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर निगम के श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित होगा।
शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस दौरान नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर शिविर के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन के लिए उप आयुक्त श्री साहू को नोडल अधिकारी तथा कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद धवनी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शिविर स्थल पर मंच व्यवस्था, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, पेयजल, अल्पाहार, साफ-सफाई, प्रचार-प्रसार, कंप्यूटर व्यवस्था, पंजीयन काउंटर, स्वागत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग विभागों को दायित्व दिए गए हैं। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक संसाधन एवं सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता अनुसार पंजीयन कर योजनाओं का लाभ उठाएं। निगम के अनुसार यह अभियान जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.