दुर्ग

पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन की पुण्य तिथि पर 600 से अधिक प्रतिभावान छात्रों का सम्मान

179140620261426551001413313.jpg

 

Image after paragraph

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन की पुण्य स्मृति में दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, बैकुंठ धाम, कैंप-2 भिलाई में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 600 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा खेल एवं अन्य विधाओं में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई की वैश्विक पहचान है तथा दुर्ग जिले की प्रतिभाएं ज्ञान, विज्ञान, खेल, कला, संगीत, साहित्य, चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेमचंद देवांगन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियां राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। विधायक अहिवारा डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने आयोजन को सामाजिक समरसता और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस आयोजन की सराहना की। वहीं, भोजराम देवांगन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के पंडवानी कला में योगदान को देखते हुए उन्हें पद्म सम्मान प्रदान किए जाने की मांग भी उठाई।

Image after paragraph


विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम देवांगन ने झाड़ूराम देवांगन को पंडवानी का जनक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, डॉ. ओमप्रकाश देवांगन, धनुक लाल देवांगन, शंकर लाल देवांगन तथा श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के सुपुत्र कुंजबिहारी देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दुर्ग जिला देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन ने स्वागत भाषण में कहा कि पंडवानी की वेदमती शैली को स्थापित करने का श्रेय श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन को जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने की सलाह दी।
कार्यक्रम की शुरुआत मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रातः 11 बजे पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन ने भीष्म पर्व की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Image after paragraph


कार्यक्रम के मध्यांतर में कुचिपुड़ी एवं कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाजजनों की हजारों की संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेंद्र लिमजे, राकेश देवांगन, दुष्यंत देवांगन, भूषण देवांगन, धनुष देवांगन, परदेशी देवांगन, राजकुमार देवांगन, आशीष देवांगन, तुलसी देवांगन, शेखर देवांगन, विजय देवांगन सहित दुर्ग जिला देवांगन समाज के पदाधिकारियों एवं सभी ब्लॉक प्रमुखों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन गिरधर लाल देवांगन, श्रीमती सरस्वती देवांगन एवं पिंकी देवांगन ने किया तथा आभार प्रदर्शन सोहनलाल देवांगन द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.