ब्रेकिंग

वैशाली नगर में गूंजेगा योग का मंत्र, 5 दिवसीय भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिविर 17 जून से

823140620261332101001413016.jpg

अनुभवी योग गुरुओं का  मिलेगामार्गदर्शन,विशेष परामर्श के साथ सिखाई जाएंगी यौगिक क्रियाएं 
भिलाई
। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर वैशाली नगर के 'लोकांगन' मैदान में पांच दिवसीय भव्य योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर आगामी 17 जून से 21 जून  तक प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। मुख्य आयोजक वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और वार्ड-20 की पार्षद स्मिता दोड़के हैं। प्रमुख संयोजक अनूप बंसल,नरेंद्र पटेल, शंभू कुशवाहा, राजेंद्र पाटिल और तीज राम साहू ने बताया कि यह गरिमामयी आयोजन योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में समाज को स्वास्थ्य और सजगता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
प्रमुख संयोजक अनूप बंसल ने बताया कि शिविर में अनुभवी योग गुरुओं का मार्गदर्शन मिलेगा। जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास और योग समिति के वरिष्ठ व राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणित योग गुरु उपस्थित रहेंगे। यहां शिक्षकों द्वारा प्राणायाम, यौगिक जॉगिंग, आसन और ध्यान का क्रमबद्ध वैज्ञानिक अभ्यास कराया जाएगा। आज की व्यस्त जीवनशैली से उत्पन्न होने वाली व्याधियों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक तनाव और मोटापे से मुक्ति व प्रबंधन के लिए विशेष परामर्श और यौगिक क्रियाएं सिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता के इस महाभियान में समाज के सभी वर्गों (महिला, पुरुष, वृद्ध एवं युवा) के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। आयोजकों ने शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ योग मैट, दरी या आसन अवश्य लाएं तथा अभ्यास हेतु आरामदायक/ सूती वस्त्र पहनकर  पहुंचे।  शिविर को सफल बनाने में तैयारियों में शत्रुघ्न साहू, सुधा सोनी, श्रीनिवास, अनामिका पुरी, राजेश तिवारी, उद्धव राम साहू, बसंत वर्मा, जुग रम बिसेन, बलवन्त सिंह, विमला राय, सुमन भारती, मोहिनी साहू, मनोरमा पांडे, संतोष चौरसिया, मनदीप कौर, एस. के. रंधावा, प्रीति, परमजीत कौर, ज्योति पाटील, अनिता वर्मा, उमेश साहू, थानेंन्द्र साहू एवं अन्य सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.