दुर्ग-भिलाई

कर्बला के शहीदों की याद में 10 दिन के आयोजन 16 की शाम से

619140620261331261001413011.jpg

-शहर में ताजिए बन रहे, तकरीर, लंगर, रक्तदान और पौधारोपण सहित कई पहल
भिलाई।
कर्बला के शहीदों की याद में मोहर्रम के 10 दिन के आयोजन 16 जून की शाम से शुरू हो रहे हैं। शहर में अलग-अलग जगहों पर ताजिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं मस्जिदों और अन्य जगहों पर तकरीर की तैयारी है। अखाड़ा कमेटियों के बैनर तले नौजवान करतब के गुर सीखने तैयार हैं। शहर में 30 से अधिक जगह पर कारीगर ताजिया बनाने में जुटे हैं।
अंजुमन हुसैनिया कमेटी, सड़क- 20 जोन-1, खुर्सीपार, भिलाई में मुहर्रम की तैयारियां जोरों पर है। यहां चांद की तारीख के मुताबिक 1 से 9 मुहर्रम (17 जून से 26 जून) तक अलग-अलग आयोजन होंगे। कमेटी की ओर से  हुसैन अली अशरफी ने बताया कि सारे आयोजन मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जिलानी (किछौछा शरीफ, उत्तर प्रदेश) की सरपरस्ती में होंगे। यहां इलाहाबादी पंचायती ताजिया के बैनर तले इमामबाड़ा में  ताजिया बनाने का काम जोरों पर चल रहा है और 10 रोज तक होने वाले तमाम आयोजन की तैयारी में कमेटी के लोग जुटे हैं।
मुहर्रम के आयोजन में रविवार 21 जून (5 मोहर्रम) को 8वी, 10 वी, 12वी में 60 प्रतिशत और उससे उपर अंक से पास हुई बेटियों का इस्तकबाल और भिलाई की मुस्लिम महिला कमेटियों का इस्तकबाल किया जाएगा।  21 जून को ही मेडिकल एवं ब्लड डोनेशन दोपहर एक बजे से आयोजित किया गया है। वहीं मंगलवार 23 जून (7 मोहर्रम) को कमेटी की ओर से शासकीय अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा।
बुधवार 24 जून (8 मोहर्रम) की रात बाद नमाज ईशा हजरत अल्लामा मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जिलानी की तकरीर होगी। हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती साजिद सकाफी अशरफी (सिवनी, मध्य प्रदेश) भी यहां मौजूद रहेंगे। आयोजनों में रोजाना एक मुहर्रम से 10 मुहर्रम (26 जून) तक सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कुरआन ख्वानी होगी। वहीं रात में 1 मुहर्रम से 9 मुहर्रम (25 जून) तक बाद नमाज़ ईशा ठीक 9 बजे तकरीर शुरू होगी और तकरीर के बाद लंगर तकसीम किया जायेगा। रविवार 21 जून (5 मोहर्रम) को बाद नमाज़ ज़ोहर दोपहर में आलिमा  शाहाना नूरी सिमगा (रायपुर) की तकरीर होगी।
रोजाना होने वाली तकरीर में खास तौर पर मुफ़्ती जामी कमर अजहरी इमामो खतीब अशरफी मस्जिद जोन-3, हाफिज व कारी मोहम्मद आरिफ इमामो खतीब कोहका मस्जिद, हाफिज अब्दुल कुद्दूस जोन-3 खुर्सीपार,  मुफ्ती सैफी अलीमी मदनी मस्जिद जोन 1/2, खुर्सीपार, हाफिज मोहम्मद इमरान मदरसा ताजदारे अहले सुन्नत, खुर्सीपार,हाफिज मोहम्मद शफीक अशरफी मस्जिद जोन-3, हाफिज महबूब गौहर फरीद नगर, मौलाना जाकिर रजा मदरसा ताजदारे अहले सुन्नत खुर्सीपार, हाफिज मोहम्मद शहादत अली मदरसा मरोदा,अब्दुल मजीद रजवी अशरफी मस्जिद जोन-3,मौलाना मोहम्मद इसरार जोन 1, खुर्सीपार,हाफिज गुलाम रजा फरीद नगर,हाफिज शमशेर अली मरौदा, कमालुद्दीन अशरफी जोन-1, खुर्सीपार मौजूद रहेंगे। आयोजक हुसैन अली अशरफी ने बताया कि मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल और औरतों के लिए अलग से बैठने का इंतजाम किया गया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.