होम / दुर्ग-भिलाई / साई मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का गीतांजलि संगीत महाविद्यालय ने किया अभिनंदन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त गीतांजलि संगीत महाविद्यालय, कसारीडीह के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित साई मंदिर पहुंचकर श्री साई मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल एवं नवनिर्वाचित सचिव धीरेंद्र शर्मा का आत्मीय अभिनंदन किया। महाविद्यालय परिवार ने दोनों पदाधिकारियों को उनके निर्वाचन पर शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में गीतांजलि संगीत महाविद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती रत्ना नारमदेव ने कहा कि साई मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित समिति के नेतृत्व में मंदिर की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर श्री चंदेल और श्री शर्मा का सम्मान किया। दोनों पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए गीतांजलि संगीत महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति श्रद्धालुओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा मंदिर के विकास एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक दिलीप इंगले, सचिव रामराव, फिल्म निर्देशक उत्तम तिवारी सहित महाविद्यालय एवं साई मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.