दुर्ग-भिलाई

‘एआई और ज्योतिष का सफल भविष्य या चुनौती’ पर एक दिवसीय सेमिनार 5 को

11313062026123159whatsappimage2026-06-13at5.58.02pm.jpeg

भिलाई। ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान छत्तीसगढ़ की ओर से ‘एआई और  ज्योतिष का सफल भविष्य या चुनौती’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार 5 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे से सेमिनार हॉल कॉफ़ी हॉउस भिलाई निवास में आयोजित है। आयोजन समिति की ओर से नंदलाल चौधरी ने बताया कि महत्वपूर्ण समसामयिक विषय पर आयोजित सेमिनार में एक आचार्य ज्योतिष द्वारा  उपयोगी एआई के चयन, एआई के सफलता पूर्वक उपयोग,उपयोग में बरती जाने वाली सावधानी के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी। 
चौधरी ने कहा कि वर्तमान में एआई के बढ़ते उपयोग से कुछ मूलभूत चिंताए सामने आ रही हैं। इनमें एआई ज्योतिष के प्रश्नों के तत्काल जवाब दे रहा है, जबकि एक विद्वान् ज्योतिष को फल कथन के लिए कुंडली में जन्मविवरण डालने, आकलन कर विश्लेषण करने में व गणना कर फलकथन में समय लगना स्वाभाविक है। ऐसे में इस गंभीर विषय पर चिंतन के लिए यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में देश/राज्य/जिले के ज्योतिष भाग ले सकते है। सेमिनार स्थल की क्षमता बहुत सीमित है, इसलिए पूर्व पंजीयन आवश्यक है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.