होम / दुर्ग-भिलाई / भाजपा किसान मोर्चा की जैविक खेती कार्यशाला संपन्न, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
दुर्ग-भिलाई
-जैविक खेती अपनाकर अपनी भूमि और जीवन दोनों को सुरक्षित रखें – विजय बघेल
-आने वाली पीढ़ियों और धरती को बचाने के लिए जैविक खाद का उपयोग आवश्यक – आलोक ठाकुर
.jpeg)
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा दुर्ग एवं भिलाई जिला के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, अंजोरा में एक दिवसीय जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उपयोगिता, आधुनिक तकनीकों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन एवं पदमा देवांगन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों, मिट्टी की उर्वरता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा जैविक उत्पादों के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित किसानों ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाकर स्वस्थ मिट्टी, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों की आय बढ़ाने, भूमि की गुणवत्ता सुधारने तथा स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसानों को जैविक खेती अपनाकर कृषि को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
.jpeg)
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने कहा कि अधिक उत्पादन की होड़ में पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। प्राकृतिक खेती लागत कम करने के साथ-साथ मिट्टी, जल और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि जैविक खाद भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। इसके उपयोग से उत्पादन लागत कम होती है और किसानों को गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त होती है। उन्होंने जैविक खेती को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि जैविक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता बन चुकी है। रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है, जबकि जैविक खेती भूमि, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा, जब कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनेगा। उन्होंने किसानों से गोबर खाद सहित पारंपरिक संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, डॉ. डुमेश कुमार साहू, डॉ. रोशन साहू, निशा शर्मा एवं उमेश पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.