स्वास्थ्य

जिला चिकित्सालय में हृदय रोग विभाग की शुरुआत, सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश बक्शी देंगे निःशुल्क सेवाएं

70812062026123207whatsappimage2026-06-12at5.57.32pm.jpeg

दुर्ग। कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में हृदय रोग विभाग की शुरुआत की गई है। इस नई सुविधा के अंतर्गत सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश बक्शी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को निःशुल्क जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय, जो 500 बिस्तरों की क्षमता एवं प्रतिदिन 1000 से अधिक मरीजों की सेवाओं के लिए संचालित है, अब हृदय रोग संबंधी उपचार एवं परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। चिकित्सालय में पहले से मेडिसिन, त्वचा रोग, नेत्र, कान-नाक-गला, शल्य चिकित्सा, हड्डी रोग, मातृत्व एवं शिशु विभाग, डायलिसिस, आईसीयू, आपातकालीन सेवाएं, बर्न यूनिट तथा 500 यूनिट क्षमता वाला ब्लड बैंक संचालित है।
नव प्रारंभ हृदय रोग विभाग जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 17 में संचालित होगा। यहां डॉ. आकाश बक्शी प्रत्येक माह के प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं मार्गदर्शन करेंगे। इस सेवा का शुभारंभ शुक्रवार, 12 जून से किया गया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज, जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर एवं सतीश सुराना, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के दुर्ग संभागीय अध्यक्ष अजय नायक तथा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं प्रारंभ होने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.