दुर्ग

सेल की नई नीति से स्थानीय संस्थाओं को बड़ी राहत, चैंबर ने जताया आभार

436120620260818451001401588.jpg

भिलाई। भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की 15 मई 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2008 की पुरानी नीति को निरस्त कर नई व्यवस्था लागू किए जाने का स्वागत किया है। चैंबर ने इसे स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए इसके लिए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के प्रयासों की सराहना की है।
चैंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सामाजिक, धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाओं को टोकन राशि पर नवीनीकरण का अवसर प्रदान किया गया है, वहीं 50 लाख रुपये से अधिक टर्नओवर वाली शैक्षणिक संस्थाओं को निर्धारित 10 प्रतिशत राशि जमा कर नवीनीकरण की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के सभी सेल संयंत्रों के अंतर्गत आने वाली स्थानीय संस्थाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
ज्ञानचंद जैन ने कहा कि भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स पिछले 14 वर्षों से वर्ष 2008 की नीति में मौजूद विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहा था। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं को भी चैंबर से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान नीति में व्यापारियों को लगभग 30 से 35 प्रतिशत सुविधाओं का लाभ मिलने का उल्लेख है, जबकि शेष मुद्दों के समाधान के लिए स्थानीय प्रबंधन से पत्राचार और चर्चा जारी है।
चैंबर ने मांग की है कि व्यापारियों से संबंधित लीज पंजीयन को आधार मानते हुए भिलाई इस्पात प्रबंधन कार्रवाई करे तथा प्रीमियम राशि और उस पर लगाए गए ब्याज संबंधी लंबित मामलों का भी समाधान किया जाए। जैन ने कहा कि वर्ष 2008 की नीति को स्वयं सेल प्रबंधन ने विसंगतिपूर्ण मानते हुए समाप्त किया है, इसलिए व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शेष समस्याओं का भी निराकरण होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग अब भिलाई इस्पात संयंत्र के स्थानीय सर्कुलर का इंतजार कर रहा है। सर्कुलर जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया और आवश्यक निर्णयों पर कार्य किया जाएगा। चैंबर को उम्मीद है कि सकारात्मक वातावरण में लंबित मुद्दों का समाधान होगा और वर्षों से रुका हुआ राजस्व भी भिलाई इस्पात प्रबंधन को प्राप्त हो सकेगा।
ज्ञानचंद जैन ने बताया कि इस विषय पर शहर की 47 पंजीकृत धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा प्रमुख व्यापारियों की संयुक्त बैठक 14 जून को सुबह 11 बजे इंडियन कॉफी हाउस सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में सांसद विजय बघेल एवं प्रेम प्रकाश पांडेय के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी , सेल अध्यक्ष अशोक पंडा तथा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।
चैंबर अध्यक्ष ने इस निर्णय को लंबे संघर्ष की जीत बताते हुए व्यापारी नेताओं रामकुमार गुप्ता, दिनेश सिंघल, श्रीनिवास खेड़िया, सुरेश रतनानी, रामकिशन मुंदड़ा सहित सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने व्यापारियों से भविष्य में भी एकजुट रहने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय स्तर पर आवश्यक बदलावों के माध्यम से शेष समस्याओं का भी सम्मानजनक समाधान शीघ्र हो जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.