दुर्ग-भिलाई

पीएम स्वनिधि महोत्सव में उमड़ा उत्साह, 169 पथ विक्रेताओं ने लिया योजनाओं का लाभ

33611062026122933whatsappimage2026-06-11at5.56.38pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिक निगम दुर्ग के श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में जिला स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं ने भाग लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने विभिन्न विभागों और बैंकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा पथ विक्रेताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
महोत्सव में कुल 169 पथ विक्रेताओं एवं 27 बैंकों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। पीएम स्वनिधि योजना के तहत नए ऋण लाभार्थियों की पहचान के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 87 नए आवेदकों को ऋण के लिए चिन्हांकित किया गया। वहीं विभिन्न बैंकों द्वारा 45 हितग्राहियों को ऋण वितरित किया गया तथा 54 प्रकरणों में ऋण स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा 5 हितग्राहियों के क्रेडिट कार्ड आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए।
-डिजिटल भुगतान और वित्तीय साक्षरता पर जोर ..
पथ विक्रेताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में इंडसइंड बैंक के प्रतिनिधि दिलेश्वर निषाद ने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल भुगतान संबंधी जानकारी दी। अग्रणी बैंक के लेखराम ने वित्तीय साक्षरता पर मार्गदर्शन देते हुए बचत, ऋण प्रबंधन और बैंकिंग सेवाओं के महत्व को समझाया।
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटर द्वारा 8 पथ विक्रेताओं को क्यूआर कोड बॉक्स वितरित किए गए, जिससे वे कैशलेस भुगतान प्रणाली से जुड़ सकें।
-स्वास्थ्य परीक्षण और शासकीय योजनाओं का लाभ ...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जितेंद्र नेले ने खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण दिया। वहीं शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मेडिकल यूनिट द्वारा 46 पथ विक्रेताओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सुविधाओं का लाभ मिला।
-उत्कृष्ट वेंडर्स और बैंकों का सम्मान ...
महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में योगदान के लिए भारतीय स्टेट बैंक और केनरा बैंक को भी सम्मानित किया गया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने तथा डिजिटल भुगतान अपनाने का आह्वान किया।
निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा पथ विक्रेताओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं निगम की टीम उपस्थित रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.