होम / दुर्ग-भिलाई / नागरिक सहकारी बैंक में साई मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल का सम्मान
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। श्री साई मंदिर समिति, सिविल लाइन कसारीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल के सम्मान में बुधवार को नागरिक सहकारी बैंक मुख्यालय, पचरीपारा में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बैंक परिवार ने उनके निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष कमल नारायण रूंगटा के नेतृत्व में उपाध्यक्षों, संचालक मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने श्री चंदेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चंदेल के नेतृत्व में श्री साई मंदिर समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा मंदिर के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
अपने सम्मान से अभिभूत धनेंद्र कांत चंदेल ने बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्यों एवं समस्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साई भक्तों और समिति के सदस्यों द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी तथा मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
सम्मान समारोह में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष कमल नारायण रूंगटा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार ताम्रकार, श्रीमती नीलू देवांगन, संचालक ज्ञानेश्वर ताम्रकार, श्रीपाल कोठारी, अरविंद चंद सुराना, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती वसुंधरा चौरे सहित अन्य संचालक, सदस्य और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बता दे कि श्री साई मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल नागरिक सहकारी बैंक के प्रतिनिधि है। उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बैंक प्रबंधन में खुशियों का माहौल है।
बैंक के डायरेक्टर पवन बड़जात्या, प्रतिनिधि संजय बोहरा ने भी श्री चंदेल को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.