होम / दुर्ग-भिलाई / रक्तदान के लिए निस्वार्थ सेवा भाव समिति का हुआ सम्मान
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। खुर्सीपार में प्रतिभाओं का समर कैंप का आयोजन 9 मई से 7 जून तक किया गया। जिसमें 700 बच्चों ने योग, फिजिकल ट्रेनिंग, कराटे, बॉक्सिंग, एथलेटिक, क्रिकेट और फुटबॉल आदि खेलों में भाग लिया। समापन समारोह का आयोजन खुर्सीपार स्थित श्री राम चौक दशहरा मैदान में विधायक देवेंद्र यादव के मुख्य अतिथि में किया गया। इस दौरान समाजसेवा एवं मानवता के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए निस्वार्थ सेवा भाव समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार को रक्तदान जागरूकता और रक्तदान सेवा के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों के जीवन को नई आशा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रथम महापौर नीता लोधी, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू खान और विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह सेनी आदि मौजूद थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.