दुर्ग-भिलाई

समाज का काम जोड़ना है: पुरानिक

210100820260833001001717863.jpg

 

Image after paragraph

भिलाई। रामनगर भिलाई स्थित देवांगन सामाजिक भवन में रविवार को दुर्ग जिला देवांगन समाज की कार्यकारिणी की बैठक रखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन ने कहा समाज का काम जोड़ना है, समाज के समस्याओं का हल आपस में बातचीत कर निकला जा सकता है। उन्होंने सामाजिक जनों से आह्वान किया कि रिश्तों में एवं समाज में संवादहीनता नहीं रहनी चाहिए। 
 कार्यक्रम के आरम्भ में उपस्थित सामाजिक जनों ने माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर जयघोष किया तथा सावन मास में भगवान भोले बाबा से समाज कल्याण की मंगलकामना की गई। भिलाई रामनगर में संपन्न इस बैठक में समाज में महिलाओं एवं युवाओं को भागीदारी बढ़ाने के लिए  महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ का मनोनयन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति देवांगन, सचिव श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन,  कोषाध्यक्ष  श्रीमती नेकप्रभा देवांगन तथा युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष  आशीष देवांगन, सचिव तुलसी देवांगन,  कोषाध्यक्ष राजकुमार देवांगन को मनोनीत किया गया। जिला संगठन का विस्तार करते हुए  प्रेमचन्द देवांगन नेहरूनगर भिलाई को प्रमुख संरक्षक, दिलीप देवांगन जामगांव को कार्यकारी अध्यक्ष न्याय एवं अनुशासन समिति, राकेश देवांगन केलाबाड़ी दुर्ग को कार्यकारी अध्यक्ष विविध सामाजिक कार्य,  मीडिया प्रभारी खुमान सिंह देवांगन,  संरक्षक गण में  भूषण लाल देवांगन दुर्ग, धनुकलाल देवांगन धमधा, पुनाराम देवांगन पुरई, भेदूराम देवांगन कैम्प 2, सोहन लाल देवांगन मैत्रीकुंज, बृजभूषण प्रसाद देवांगन, पूनम चंद देवांगन,   सलाहकार मंडल में सोहन लाल देवांगन कैम्प 2, चैतराम देवांगन पुरई, ओमप्रकाश, तोपसिंह, गणेशराम, लोमश देवांगन, गौरीशंकर, रमेश देवांगन कुम्हारी एवम् अंकेक्षक द्वय अशोक देवांगन हुडको, प्रहलाद देवांगन शंकर नगर दुर्ग  सहित सभी प्रकोष्ठों के सलाहकार एवं कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।

Image after paragraph


 इस बैठक में वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही का आय व्यय का ब्यौरा सचिव राजेंद्र लिमजे  द्वारा प्रस्तुत किया गया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय तीज मिलन के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए पूरे जिले के  महिलाओं की भागीदारी  सुनिश्चित कर कार्यक्रम की भव्यता से मनाने पर महिला अध्यक्ष कीर्ति देवांगन ने जोर दिया। नगरीय निकायों के आगामी चुनाव में समाज की  प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी   की संभावनाओं पर सामाजिक चिंतन किया गया।
इस बैठक में सभी मनोनीत सदस्यों को गुलाल का टीका लगाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात समाजसेवी एवं प्रधान संरक्षक प्रेमचन्द देवांगन द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया। इस बैठक में सर्वश्री पुरानिक राम देवांगन, राजेन्द्र लिमजे, धीरेन्द्र, मुकेश, वासुदेव, पोषण, श्रीमती पिंकी, यादराम, गोकुल, द्वारिका देवांगन, डॉ  के. एल. देवांगन, कृपाराम, गेंदलाल हरिप्रसाद, राजेश, पुरुषोत्तम, यामिनी, खुमेश्वरी,  कीर्ति, शकुन, तारा, सुमित्रा, सुनीता, दीप्ति, प्रतिभा, दीपा, रिंकी, कुन्ती, करुणा, सरिता, खिलेश्वरी, अम्बेश्वरी, डोमन लाल, मोहन, युगलकिशोर, विजय, तेजराम, शेखर, अभिजीत, यशवन्त, लक्ष्य, चुन्नीलाल, ओमप्रकाश,  रूपेश, सत्यनारायण मेहर, व्यसनारायण आदि सहित  सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष  और सचिव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन धीरेन्द्र  देवांगन द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.