दुर्ग-भिलाई

वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

130090820261521451001714893.jpg

-स्मृतिनगर पुलिस की रेड कार्रवाई, 19 मोबाइल, 1,900 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
भिलाई
। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में दबिश दी। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहकों सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराता था। वहीं महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था। स्पा सेंटर की आड़ में यह गतिविधि संचालित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद, देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों एवं ग्राहकों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
9 आरोपी गिरफ्तार ...
पुलिस ने मामले में तनय सोनी (23), निवासी पद्मनाभपुर; हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), निवासी राधिका नगर, वैशाली नगर; रूपेन्द्र जंघेल (39), निवासी जुनवानी; रितिक सोनी (26), निवासी राम नगर, उरला; दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), निवासी पोटिया कला; हेमंत सिन्हा (28), निवासी वृंदा नगर, बोर्सी; अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), निवासी कैलाश नगर, जामुल; आनंद कुमार (31), निवासी वैशाली नगर तथा अरुण पाण्डेय (24), निवासी स्मृतिनगर को गिरफ्तार किया है।
इस तरह संचालित हो रहा था कारोबार ...
पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था। महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं एवं लड़कियों को बुलाया जाता था और ग्राहकों से उनका संपर्क कराया जाता था। स्पा सेंटर मैनेजर द्वारा पूरी गतिविधि का संचालन किए जाने की बात पुलिस ने बताई है।
आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील..
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी स्पा सेंटर, होटल अथवा अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.