होम / दुर्ग-भिलाई / अवैध हेरोइन बेचने वाली महिला गिरफ्तार, लगभग 10 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जामुल पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल के पास, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अवैध रूप से हेरोइन रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।
महिला आरक्षक की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नगद तथा एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 9 लाख 97 हजार 300 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान राजविन्दर कौर (25 वर्ष) निवासी एलआईजी-312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 21(बी) एवं 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से हेरोइन का अवैध कारोबार कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.