होम / दुर्ग-भिलाई / बिलासपुर एसपी से भाजपा नेता आशीष बड़जात्या ने की सौजन्य भेंट
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग । भाजपा नेता आशीष बड़जात्या ने बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। आशीष बड़जात्या ने कहा कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। जिले में कानून का राज स्थापित करने तथा अपराध मुक्त बिलासपुर के संकल्प को लेकर किए जा रहे कार्यों के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को उनके उत्कृष्ट
प्रशासनिक कार्यों, अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता एवं जनसुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के अंत में आशीष बड़जात्या ने विश्वास व्यक्त किया कि बिलासपुर पुलिस आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्य करते हुए नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने में सफल होगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.