होम / दुर्ग-भिलाई / शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन
दुर्ग-भिलाई
-सड़क, नाली, पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण से नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा
-जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निगम प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कमी : महापौर अलका बाघमार

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार शाम महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, विजयंत पटेल, ललित ढीमर, रंजीता पाटिल, उपअभियंता प्रेरणा दुबे तथा क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
महापौर ने वार्ड क्रमांक 56 में आलोक साहू के घर से हेमलता ठाकुर के घर तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा बघेरा क्षेत्र में शैलेंद्र किराना स्टोर्स से धरम साहू के घर तक सड़क निर्माण तथा इंदिरा नगर में शिव मंदिर से गुधारी निर्मलकर के घर तक सड़क एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। विभिन्न स्थानों पर आरसीसी नाली, पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 05 में महर्षि दयानंद स्कूल के पास एवं गया बाई स्कूल के पीछे नाली और सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। वहीं मरारपारा क्षेत्र में नंदराम साहू के घर से निशांत देवांगन चौक तक सीसी रोड, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, जल निकासी व्यवस्था में सुधार आएगा तथा नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में संतुलित और समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, पुलिया तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत पर निगम प्रशासन एवं महापौर का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से लंबित मांगों पर कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता जताते हुए महापौर एवं निगम प्रशासन को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.