होम / दुर्ग-भिलाई / श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों की सेवा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। श्री सत्य साईं सेवा समिति के साईं भक्तों द्वारा स्वामी के दिव्य सिद्धांत "मानव सेवा ही माधव सेवा" को आत्मसात करते हुए जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी आवश्यकताओं का अवलोकन एवं मार्गदर्शन किया गया।
इस सेवा कार्य के दौरान समिति के आर.के. तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, सुंदर बंसल, वेद नारायण यदु, संजय गणवीर, संजय कानखोजे, के.आर. ध्रुव, महेश कुंभारे एवं प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।
समिति द्वारा बताया गया कि विगत 35 वर्षों से यह सेवा कार्य निरंतर प्रत्येक माह के रविवार को प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया जा रहा है। सेवा के अंतर्गत मरीजों को ब्रेड, बिस्किट सहित आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा वर्ष में दो बार महा नारायण सेवा का आयोजन भी किया जाता है।
समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है और इसी भावना के साथ संगठन लगातार समाजहित में कार्य कर रहा है। समिति के इन सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को देखते हुए जिला चिकित्सालय प्रशासन द्वारा भी श्री सत्य साईं सेवा समिति को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है।
समिति का यह सतत सेवा अभियान समाज में मानवता, सहयोग और सेवा के मूल्यों को मजबूत करने का प्रेरणादायी उदाहरण बना हुआ है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.