दुर्ग-भिलाई

उरला व बघेरा में प्रस्तावित रेलवे का ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज अधर में लटका

660070620260608051001375994.jpg

-कांग्रेस के पूर्व पार्षदों ने ओवरब्रिज का निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग की
दुर्ग।
दुर्ग शहर के पटरी पार क्षेत्र में लगातार आबादी बढ़ रही है। आसपास के गांव भी नगर निगम में शामिल हो रहे है। इससे आवागमन की समस्या विकट रुप धारण कर रही है। कांग्रेस के पूर्व पार्षदों ने ख़ुद देखा कि उरला और बघेरा रेलवे क्रासिंग पर हर पांच-दस मिनट पर गेट बंद होता है और इस भीषण गर्मी में रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं परेशान होती हैं। इन रेलवे क्रासिंग के कारण चौबीसों घंटे पटरी पार क्षेत्र में चक्का जाम की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर रेलवे ने उरला और बघेरा रेलवे क्रासिंग को बंद कर वहां अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनाने का फैसला किया था। जिसका एक-डेढ़ साल पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल शिलान्यास भी किया था। इसके बाद प्रस्तावित स्थल के पास साफ-सफाई का काम शुरू भी हुआ और गढ्ढे भरने की शुरुआत की गई लेकिन फिर यह काम बंद हो गया। अब फिर यह काम शुरू होगा इस बारे में रेलवे प्रशासन कुछ नहीं बता रहा है। नतीजतन पटरी पार के बाशिंदों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल गनी, देवकुमार जंघेल, लिखन साहू, पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा, डॉ. छत्रसाल गायकवाड, संजय सिंह, भोला महोबिया, मनोज चंद्राकर, अनिल देवांगन, मनीष यादव, सुरेंद्र ठाकुर, राजकुमार वर्मा, युवराज ठाकुर, सुश्री जमुना साहू आदि ने मांग की है कि उरला और बघेरा में पर्याप्त जगह उपलब्ध है! अतः वहां तत्काल ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया जाए अन्यथा जनहित से जुड़े इस मुद्दे को लेकर जनता के सहयोग से कांग्रेस जन उग्र आंदोलन पर बाध्य होंगे। पूर्व पार्षद सुश्री जमुना साहू ने उरला रेलवे क्रॉसिंग के बाद सिकोला भाठा मोड़ पर टूटी हुई पुलिया को शीघ्र बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है की पुलिया टूट जाने के कारण यहां के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.