होम / दुर्ग-भिलाई / भाजपा दुर्ग जिला आईटी सेल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने पर जोर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला आईटी सेल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन एवं प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अनुशंसा पर जिला आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर एवं अनुपमा गोस्वामी को सह संयोजक बनाया गया है। अंचल यादव को ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस प्रमुख तथा आलोक दुबे को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। आशुतोष यादव को डाटा मैनेजमेंट प्रमुख और तुषार अग्रवाल को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदन साहू को संवाद प्रमुख एवं धन्नू ठाकुर को सह प्रमुख बनाया गया है। वहीं आयुष दमाहे को कार्यालय प्रभारी तथा नील कमल साहू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरिश साहू एवं डी. बालाजी को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में आईटी सेल संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नवीन तकनीकों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
जिला आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि पूरी टीम समर्पण, अनुशासन और संगठनात्मक भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी की डिजिटल पहुंच को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास जताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.