होम / दुर्ग-भिलाई / पर्यावरण दिवस: क्रेस्ट स्टील एवं पावर प्रा.लि.द्वारा वृक्षारोपण
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर क्रेस्ट स्टील एवं पावर प्रा. लि. द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ पौधों का रोपण कर किया गया। इस अवसर पर सेवानियुक्तों के लिए ‘‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए एवं हमारे भविष्य के लिए‘‘ पर्यावरण स्लोगन, पोस्टर व सुझाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानियुक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति के साथ हमारे संबंध के प्रति सजकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित सेवानियुक्तों को अपने संदेश में संस्था के मुख्य परिचालन अधिकारी बी.व्ही.नारायणा ने वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम ‘‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए एवं हमारे भविष्य के लिए‘‘ के उपाय एवं सुझाव पर ध्यान केन्द्रित करना है एवं इकाई को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर सारगरभित संदेश सेवानियुक्तियों को दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित बी.व्ही.नारायणा, केदारनाथ राउत, बिनोद कुमार, क्रांति ऋषि, सुरेश अग्रवाल, संजय मिश्रा, सत्यप्रकाश शर्मा, आकाश पटेरिया, मदन मिश्रा, संजय सोनी, संजय सिन्हा, जे.रविशंकर, संतोष पांड़ेय एवं इकाई के सेवानियुक्तों उपस्थित रहे। सभी सेवानियुक्तगण, अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिकगण इकाई परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधों का रोपण कर हरित क्रांति का संदेश एवं प्रकृति से प्रेरित होकर होने वाले जलवायु परिवर्तन के लिए सजग रहने का संदेश सभी जनमानस तक पहुचाने का प्रयास किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.