ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम की विशेष सामान्य सभा, हरित दुर्ग निर्माण का लिया संकल्प

77605062026115253whatsappimage2026-06-05at5.19.58pm.jpeg

-स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त शहर पर हुई व्यापक चर्चा

Image after paragraph

दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सामान्य सभा का आयोजन किया गया। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में विचाराधीन प्रकरण WPPIL 23/2026 के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस सभा में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभापति श्याम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण तथा निगम अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के सामूहिक संकल्प के साथ हुई।
सभा के दौरान विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्रों में संचालित स्वच्छता, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के अनुभव साझा किए। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में व्यापक स्तर पर हरियाली अभियान चलाने तथा नागरिकों की सहभागिता से अधिकाधिक पौधारोपण कराने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, घर-घर स्वच्छता जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त दुर्ग अभियान और वार्ड स्तर पर जनसहभागिता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि स्वच्छ और हरित शहर का निर्माण केवल निगम प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पौधों की देखरेख करने की अपील की।

Image after paragraph

सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण, जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से घरों में गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता समितियों को सक्रिय कर नियमित निगरानी व्यवस्था विकसित की जाएगी। साथ ही बड़े कचरा उत्पादक संस्थानों (बल्क वेस्ट जनरेटर्स) को ऑन-साइट कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि खुले में कचरा फेंकने, अवैध डंपिंग करने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए हेल्पलाइन 1100 और व्हाट्सएप चैटबॉट 8519009090 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।
सभा में आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) केंद्रों के विस्तार, डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को सुदृढ़ बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में नागरिकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
अंत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर दुर्ग को स्वच्छ, सुंदर, हरित और आदर्श नगर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.